रुद्रपुर। रुद्रपुर से एक बेहद गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है। ट्रांजिट कैंप कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने अपने पिता पर कई वर्षों से यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती ने अपनी मां के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ परिवार की सुरक्षा की मांग भी की है।
पुलिस को दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में युवती ने आरोप लगाया कि उसके पिता लंबे समय से उसका शोषण कर रहे थे। युवती के मुताबिक विरोध करने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा और धमकियों की डर से वह काफी समय तक इस बारे में किसी को नहीं बता पाई। युवती ने बताया कि हाल ही में उसकी मां ने कथित घटना देख लिया। इसके बाद युवती ने अपनी मां को पहले की घटनाओं के बारे में भी बता दिया। मां के साथ वह पुलिस के पास पहुंची और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के मुताबिक युवती की मॉ की आरोपी से यह दूसरी शादी है।







Leave a Comment