रात साढ़े 12 बजे वीडियो जारी कर दी जानकारी
नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26वें दिन अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है। सरकार से मिले नीट परीक्षा और सिस्टम में सुधारों के लिखित आश्वासन के बाद उन्होंने अपनी भूख हड़ताल खत्म की है। वांंगचुक ने इसका एक वीडियो भी जारी किया है। सोनम वांगचुक हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। भूख हड़ताल खत्म करने की जानकारी खुद सोनम ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करके दी है। उन्होंने बताया कि उनका आंदोलन किसी सरकार या व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि देश के लाखों छात्रों के भविष्य के लिए था।
एक्स पर शेयर किए गए वीडियो मैसेज में वांगचुक ने बताया कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह उनसे मिलने के लिए आए थे। उन्होंने सोनम को गारंटी दी है, वीडियो मैसेज में सोनम ने कहा, ‘नमस्कार दोस्तों। आज, 26वें दिन मैं आप सभी के साथ कुछ खास खबर शेयर करना चाहता हूं। अभी रात के लगभग 12:30 बजे हैं। कुछ देर पहले, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह मुझसे यहां मिलने आए थे। एपेक्स बॉडी के बड़े नेता भी वहां मौजूद थे। उन्होंने कहा, ‘जैसा आप जानते हैं, इससे पहले अलग-अलग राजनीतिक दलों के लगभग 65 सांसद यहां आए, उन्होंने अपने हस्ताक्षर किए और हमसे भूख हड़ताल खत्म करने का अनुरोध किया। उन्होंने हमें भरोसा दिलाया कि वे संसद में नीट पेपर और परीक्षा प्रणाली के मुद्दे पर चर्चा करेंगे। अब उन्हें उम्मीद है कि संसद में इस मुद्दे पर सिर्फ चर्चा ही नहीं होगीए बल्कि ठोस फैसले भी लिए जाएंगे।
सोनम वांगचुक ने कहा, पिछले दो दिनों से एक बहुत मुश्किल है, मैं कैसे कहूं- एक तरह की ‘मोल-भाव’ चल रही थी क्योंकि मैं ये आश्वासन लिखित में चाहता था। इसमें दो अतिरिक्त दिन लग गए और अगर जरूरत पड़ती तो मैं और भी समय तक बैठा रहता, लेकिन आखिरकार उन्होंने लिखित में आश्वासन दे दिया।
उन्होंने बताया कि सरकार मृत छात्रों के परिवारों को आर्थिक मदद देने के लिए सहमत हो गई है। सरकार ने भविष्य में होने वाली गड़बडिय़ों को रोकने के लिए एग्जामिनेशन की आधिकारिक विधायी समीक्षा करने का वादा किया है।







Leave a Comment