Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2024 01 10 at 09.57.25

बाजपुर सिविल कोर्ट में रिश्वत लेते हुए नायब नाजिर रंगे हाथ गिरफ्तार

खबर शेयर करें

बाजपुर। सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने सिविल न्यायालय, बाजपुर में तैनात नायब नाजिर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर-2, बाजपुर निवासी शाहिद ने विजिलेंस से शिकायत की थी कि चेक बाउंस के एक मामले में दोनों पक्षों के बीच राजीनामा हो चुका है। इसके बावजूद मामले के निस्तारण की प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर  नायब नाजिर ओम चौहान द्वारा कोर्ट फीस के नाम पर 3500/-रूपये रिश्वत की मांग की जा रही है।

शिकायत का सत्यापन करने के बाद विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई की और आरोपी कर्मचारी को कथित रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।

कार्रवाई के दौरान न्यायालय परिसर में मौजूद कुछ अधिवक्ताओं ने विजिलेंस अधिकारियों से कार्रवाई की जानकारी मांगी। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जिससे कुछ देर के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

विजिलेंस की इस कार्रवाई के बाद न्यायालय परिसर में दिनभर चर्चाओं का माहौल बना रहा। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top