Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2025 07 25 at 09.26.33

डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत

खबर शेयर करें

काशीपुर। डंपर की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिय है।
काशीपुर के महेशपुरा मदर कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय अभिषेक यादव, पुत्र स्वर्गीय भूप सिंह, की एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अभिषेक गंगे बाबा रोड से गुजर रहा था, तभी एक तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

परिजनों के अनुसार, अभिषेक के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में उसकी दो बहनें हैं, जिनमें एक की शादी हो चुकी है। जबकि दूसरी की शादी तय हुई है, अभिषेक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top