Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2026 07 07 at 18.16.00

बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे की हेराफेरी के विरोध में विधायक लखपत बुटोला उपवास पर

खबर शेयर करें

बदरीनाथ (चमोली)। बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे की कथित हेराफेरी के मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। बदरीनाथ के विधायक लखपत बुटोला मंगलवार को मंदिर परिसर में अपने समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अनिश्चितकालीन उपवास पर बैठ गए। कांग्रेस ने इस आंदोलन की घोषणा सोमवार को की थी।

विधायक बुटोला ने चढ़ावे से जुड़े मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पारदर्शी व्यवस्था लागू करने की मांग की। उपवास के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

वहीं, मामले की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। जांच एजेंसियों ने अब मंदिर की पिछले 40 दिनों की सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। अधिकारियों का उद्देश्य यह पता लगाना है कि 2 जुलाई को सामने आई कथित हेराफेरी की घटना पहली थी या इससे पहले भी चढ़ावे की गणना के दौरान इसी प्रकार की अनियमितताएं होती रही हैं।

जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी कर्मचारी ने कथित हेराफेरी अकेले की या इसमें अन्य किसी व्यक्ति की भी संलिप्तता थी। जांच एजेंसियां सभी उपलब्ध साक्ष्यों और सीसीटीवी रिकॉर्डिंग का गहन विश्लेषण कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top