Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2026 06 19 at 16.12.43

सहकर्मी की खतरनाक शरारत बनी जानलेवा, इलाज के दौरान युवक की मौत

खबर शेयर करें

काशीपुर । नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र में एक फैक्ट्री कर्मी की सहकर्मियों की खतरनाक शरारत का शिकार होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, यमुना सिटी के रबूपुरा स्थित सेक्टर-29 में सूर्या ग्लोबल फ्लेक्सी फिल्म कंपनी में 16 जून की सुबह तीन सफाई कर्मचारी काम कर रहे थे। तीनों कर्मचारी काशीपुर के निवासी बताए गए हैं। इसी दौरान एक कर्मचारी एयर प्रेशर मशीन से सफाई कार्य कर रहा था, जबकि दूसरा सहकर्मी और एक अन्य कर्मचारी पास में मौजूद थे।

आरोप है कि सहकर्मी दिलशाद ने मजाक में समीर के शरीर में एयर प्रेशर पाइप लगाकर हवा भर दी। इससे समीर की हालत अचानक बिगड़ गई और उसके शरीर से रक्तस्राव होने लगा। घटना से घबराए सहकर्मियों ने तुरंत सुपरवाइजर को सूचना दी, जिसके बाद समीर को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चिकित्सकों के अनुसार, अत्यधिक दबाव की हवा शरीर में जाने से उसकी आंत गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई थी। हालत नाजुक होने के कारण उसका उपचार जारी रहा, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक समीर चार बहनों का इकलौता भाई था। परिजनों के अनुसार, वह अपनी बहनों की शादी के लिए कमाने घर से बाहर गया था और परिवार की जिम्मेदारियां निभाने का सपना देख रहा था। उसकी असमय मौत से परिवार में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top