Uttarakhand DIPR
Delhi Police

अग्निवीरों को दिल्ली पुलिस सहित ग्रुप सी पदों पर मिलेगा 20 प्रतिशत आरक्षण

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस, फायर सर्विसेज और दिल्ली सरकार में ग्रुप सी के पदों पर होने वाली भर्तियों में एक्स अग्निवीरों को 20 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी दिल्ली पुलिस कमिश्नर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न सरकारी विभागों में पूर्व अग्निवीरों को आरक्षण देने की तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक में एलजी ने कहा कि पूर्व अग्निवीरों के अनुशासन, नेतत्व क्षमता और सैन्य प्रशिक्षण का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के लिए खाली पड़े ग्रुप सी पदों की सीधी भर्ती में 20 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाए। यह आरक्षण दिल्ली पुलिस में कांंस्टेबल, दिल्ली अग्निशमन सेवा (फायर सर्विस) में फायरमैन, कारागार विभाग में जेल वार्डर तथा पर्यावरण वन एवं वन्य जीव विभाग में फारेस्ट गार्ड और वाइल्ड लाइफ गार्ड की भर्तियों पर लागू किया जाए।
एलजी ने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने और भर्ती कनयमों में जरूरी संशोधन करने के लिए 30 जून की समय सीमा तय की है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित समय के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी कर आरक्षण व्यवस्था लागू की जाए।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top