Uttarakhand DIPR
CM Dhami

खेतों में बिताया समय उन्हें अपनी जड़ों और ग्रामीण जीवन से जोड़ता है- धामी

खबर शेयर करें
मुख्यमंत्री धामी ने मॉ के साथ खेत में जाकर किया कृषि कार्य

ऊद्यमसिंह नगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगला तराई में अपने खेतों में पहुंचकर कृषि कार्यो में हिस्सा लिया। इस दौरान अपनी अपने मॉ के साथ खेत में जुताई की और खेतों में प्राकृतिक खाद डालकर खेती से जुड़े पुराने दिनों को भी याद किया। सीएम ने कहा कि खेतों में बिताया गया समय उन्हें अपनी जड़ों और ग्रामीण जीवन से जोड़े रखता है।
मुख्यमंत्री धामी ने किसानों के प्रति अपना सम्मान प्रकट करते हुए कहा कि देश के अन्नदाता केवल खाद्य सुरक्षा के आधार नहीं हैं बल्कि भारतीय संस्कृति, परम्पराओं और ग्रामीण मूल्यों के भी सच्चे संरक्षक हैं। किसानों की मेहनत और समर्पण ही देश की प्रगति की मजबूत नींव है। सीएम ने कहा कि खेती केवल एक पेशा नहीं बल्कि सेवा और समर्पण का प्रतीक है। किसान हर मौसम और हर चुनौती का सामना करते हुए देश के लोगों के लिए अन्ïन का उत्पादन करते हैं। इसलिए उनका योगदान अतुलनीय है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कसिानों की आय बढ़ाने, आधुनिक तकनीक उपलब्ध कराने और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। खेत में कार्य करते वक्त मुख्यमंत्री बड़े भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि कृषि कार्यों में हिस्सा लेने से उनके जीवन के संघर्षपूर्ण और प्रेरणादायक दिनों की यादें ताजा हो गई।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top