Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2026 06 14 at 17.09.37

पानी के विवाद में युवक की हत्या के बाद बवाल, आगजनी और पथराव, 3 आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

देहरादून। सहसपुर थाना क्षेत्र के बैरागीवाला इलाके में सिंचाई के पानी को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शनिवार को दो पक्षों के बीच हुई झड़प में एक युवक की मौत के बाद क्षेत्र में तनाव है। रविवार को आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए आगजनी और पथराव किया।

जानकारी के अनुसार, 13 जून को खेतों की सिंचाई को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया था। आरोप है कि एक पक्ष के करीब दर्जनभर लोगों ने दूसरे पक्ष के युवक विनोद पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद पीड़ित परिवार और ग्रामीण देर रात तक सहसपुर थाने में डटे रहे और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान स्थानीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान भी पीड़ित परिवार के समर्थन में मौजूद रहे।

रविवार सुबह लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर हत्यारोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।  आक्रोशित भीड़ ने एक आरोपी के घर में आग लगा दी, जबकि अन्य आरोपियों के घरों के बाहर भी आगजनी की घटनाएं हुईं। हालात बिगड़ने पर कुछ स्थानों पर पथराव भी हुआ, जिसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन ने भारी सुरक्षा बल तैनात किया। पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले में 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं प्रशासन ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई भी की है। फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top