Uttarakhand DIPR
Guldar 1

शिकार की तलाश में चीड़ के पेड़ में चढ़ा गुलदार, घंटों पेड़ मेंं फंसा रहा

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। शिकार की तलाश में एक गुलदार पेड़ पर चढ़ गया और घंटों पेड़ में ही फंसा रहा। पेड़ में गुलदार फंसे होने की खबर लगते ही वहां काफी लोग एकत्रित हो गए। लोगों की भीड़ देखकर गुलदार घबरा गया और पेड़ से नहीं नीचे नहीं उतर पाया। सूचना पर रेंजर मोहन राम के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को वहां से हटाया, तब जाकर गुलदार पेड़ से नीचे उतर पाया और भाग गया।

मिली जानकारी के मुताबिक नगर के ब्राइट इन कॉर्नर के पास एक गुलदार शिकार की तलाश मेें चीड़ के पेड़ पर चढ़ गया। गुलदार के हाथ शिकार तो लगा नहीं लेकिन वह पेड़ में ही अटक गया। जब लोगों ने चीड़ के पेड़ पर गुलदार देखा तो देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की भीड़ से घबराया गुलदार काफी देर तक पेड़ पर ही फंसा रहा। सूचना पर रेंजर मोहन लाल वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने वहां से लोगों की भीड़ को हटाया तब जाकर धीरे धीरे गुलदार पेड़ से उतर पाया और जंगल की ओर भाग गया। पेड़ मेें चढ़े गुलदार को देखकर लोगों में कौतुहल रहा वहीं लोगों में दहशत भी दिखी।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top