देहरादून। मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट केा देखते हुए प्रशासन ने ऐहतियातन केदारनाथ यात्रा को अस्थाई रूप से रोक दिया है। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।
प्रशासन से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनपद रुद्रप्रयाग के विभिन्न पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आगामी घंटों में भारी बारिश, तेज हवाएं और तूफान की आशंका जताई है। संभावित खतरे को देखते हुए केदारनाथ धाम की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं को विभिन्न पड़ावों और होल्डिंग क्षेत्रों में रोककर सुरक्षित ठहराया गया है। पैदल यात्रा मार्ग पर मौजूद श्रद्धालुओं को भी निकटतम सुरक्षित स्थानों और निर्धारित होल्डिंग इलाकों में रखा गया है।
प्रशासन ने कहा है कि मौसम में सुधार और यात्रा मार्ग की स्थिति पूरी तरह सुरक्षित पाए जाने पर ही श्रद्धालुओं और वाहनों को आगे बढऩे की अनुमति दी जाएगी।







Leave a Comment