चमोली। गैरसैंण विकासखंड के आदिबदरी तहसील के बूंगा गांव में सुरेशी देवी (51)की जंगल की आग की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। रेंजर ने महिला की मौत की पुष्टि की है।
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार 26 मई देर शाम लगभग 7 बजे के आसपास बूंगा गांव निवासी सुरेशी देवी अपनी गोशाला जा रही थी। इस दौरान जंगल में लगी आग उनकी गोशाला तक पहुंच गई। जिसके चपेट में आने से वो गंभीर रूप से झुलस गई और उन्होंने दम तोड़ दिया।
आदिबदरी के चौकी प्रभारी अनिल आगरी ने बताया किबूंगा गांव के जंगल में आग लगी हुई थी और तेज आंधी तूफान के कारण आग सुरेशी देवी के गोशाला तक पहुंच गई। जिसकी चपेट में आने से 51 वर्षीय सुरेशी देवी गंभीर रूप से झुलस गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
ग्राम प्रधान बूंगा नरेंद्र सिंह ने बताया कि बगल के गांव ढमकर के जंगल में लगी आग तेज आंधी तूफान के चलते उनके गांव बूंगा तक आ गई थी। बूंगा गांव से लगभग एक किलोमीटर ऊपर आठ से दस परिवार निवास करते हैं, जो उनके घरों के नजदीक पहुंच चुकी आग को बुझाने गए थे। इस दौरान महिला भी आग बुझाते समय आग की चपेट में आ गई और इस भयानक हादसे का शिकार हो गई। महिला ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।






Leave a Comment