नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज उद्यमसिंह नगर और नैनीताल जनपद के दौरे पर रहेेंगे। उनके दैनिक भ्रमण कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री सुबह 9:15 से 10:10 के बीच सभी जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री अपने निजी आवास नगला तराई खटीमा से प्रस्थान कर साढ़े दस बजे विकास खंड कार्यालय खटीमा पहुंचेंगे जहां से वे जी राम जी लाइब्रेरी का शुभारंभ करेंगे और जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।
मुख्यमंत्री साढ़े 11 बजे हेलीकाप्टर से खटीमा से रवाना होकर 11:40 बजे एफटीआई हैलीपैड हल्द्वानी पहुंचेंगे। यहां से वे विकासखंड कार्यालय हल्द्वानी पहुंचकर तहसील हल्द्वानी के अंतर्गत ग्राम लोहरियासाल तल्ïला में मीडिया सेंटर भवन का शिलान्यास करेंगे।
दोपहर 12:55 बजे मुख्यमंत्री होटल अमरदीप पहुंचेंगे जहां वे एक से दो बजे तक आयोजित सोशल मीडिया मंथन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।







Leave a Comment