Uttarakhand DIPR
hanging

महिला एचआर मैनेजर का फंदे से लटका मिला शव

खबर शेयर करें

रुद्रपुर। सिडकुल की एक प्रतिष्ठित कंपनी की महिला एचआर मैनेजर का शव फंदे से लटका मिलने से हडक़ंप मच गया। इस घटना के बाद महिला के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मजिस्ट्रेट के समक्ष पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतका के पास से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आशीर्वाद कालोनी गंगापुर ट्रांजिट कैंप निवासी 37 वर्षीय प्रभा शर्मा पुत्री सतीश कुमार शर्मा सिडकुल की एक फैक्ट्री में एचआर मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं। वर्ष 2022 में उनका विवाह अंकित गर्ग के साथ हुआ था। वर्तमान में दोनों पति-पत्ïनी का तलाक के लिए कार्रवाई न्यायालय में विचाराधीन है। जिसके बाद से प्रभा अपने पिता के दूसरे मकान आशीर्वाद कालोनी में अकेले रहती थीं। मकान के निचले तल में निर्माण कार्य चल रहा है। जिसकी देखरेख रोजाना सतीश कुमार शर्मा अपने रुद्रपुर स्थित आवास से वहां जाकर किया करते थे।
मंगलवार सुबह सतीश ने पुत्री प्रभा को फोन किया और बताया कि वह कुछ देर बाद आएंगे। इसी बीच प्रभा ने आत्महत्या कर ली। जब पिता वहां पहुंचे तो प्रभा छत पर जाने वाली सीढ़ी के पास रस्सी से लटकी मिली।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top