ऊधम सिंह। ऊधम सिंह नगर जिले में मंगलवार को एक ऐसा सडक़ हादसा हुआ जिसमें जंगली हाथी से एक शिक्षिका की स्कूटी टकरा गई और इस हादसे में हाथी का दाँत टूट गया वहीं अध्यापिका भी चोटिल हो गई। टक्ïकर इतनी जबरदस्त थी कि हाथी का दॉंत टूटकर सडक़ पर गिर गया। गनीमत रही कि पीछे से आ रहे लोगों ने शोर मचा दिया जिससे हाथी जंगल की ओर भाग गया।
मिली जानकारी के मुताबिक श्रीपुर बिछवा निवासी शिक्षिका निकिता कापड़ी पत्ïनी रोहित कापड़ी अपने मायके टनकपुर से खटीमा स्थित निजी विद्यालय में पढ़ाने जा रही थीं। सुबह के समय जब वह चकरपुर-बनबसा के घने जंगल क्षेत्र से गुजर रही थीं, तभी अचानक एक जंगली हाथी राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनकी स्कूटी के आगे आ गया। इससे पहले कि शिक्षिका कुछ समझ पातीं, उनकी स्कूटी हाथी से टकरा गई। टक्ïकर के बाद शिक्षिका सडक़ पर गिर पड़ीं और उनकी स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं हादसे में हाथी का दांत टूटकर सडक़ पर गिर गया। घटना के समय पीछे से आ रहे लोगों ने शोर मचाया तो हाथी जंगल की ओर भाग गया।
इस हादसे में घायल शिक्षिका को एनएच एंबुलेंस की मदद से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वन क्षेत्राधिकारी हरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि इस हादसे में टूटा हुआ हाथी का दांत वन विभाग ने अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित रेंज कार्यालय में रख दिया है। उन्होंने बताया कि यह पूरा क्षेत्र हाथी कॉरिडोर के अंतर्गत आता है, जहां अक्सर हाथियों का झुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पार करता है। वन विभाग ने वाहन चालकों से सतर्कता बरतने और जंगल क्षेत्र में धीमी गति से वाहन चलाने की अपील की है।







Leave a Comment