Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2026 05 18 at 19.05.51

अब घर बैठे बनेंगे राशन कार्ड, नहीं लगाने पड़ेंगे राशन कार्ड बनाने के लिए चक्कर

खबर शेयर करें

Dehradun: स्मार्ट पीडीएस योजना के अंतर्गत राशन कार्ड से जुड़ी सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सरल और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से यूनिफाइड राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम (यूआरसीएमएस) पोर्टल लागू कर दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत अब नागरिक घर बैठे नया राशन कार्ड बनवाने, नाम जोड़ने-हटाने और अन्य संशोधन कार्य आसानी से कर सकेंगे।

सरकार द्वारा पुराने आरसीएमएस (रेशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम) पोर्टल को आधुनिक तकनीक और सरल प्रक्रियाओं के साथ अपडेट कर यूआरसीएमएस पोर्टल तैयार किया गया है, जिससे आम नागरिकों को अधिक सुविधाजनक और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

बता दें कि अब नए राशन कार्ड बनवाने अथवा पुराने राशन कार्ड में संशोधन कराने के लिए लोगों को दफ्तरों या राशन की दुकानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नागरिक uk.smartpds.nic.in पर सीधे Citizen Login के माध्यम से आवेदन कर आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं।

यदि कोई व्यक्ति नया राशन कार्ड बनवा रहा है, तो उसे आधार कार्ड आधारित ओटीपी सत्यापन के माध्यम से लॉगिन करना होगा। वहीं पुराने राशन कार्ड धारकों को किसी भी संशोधन के लिए राशन कार्ड के मुखिया के पंजीकृत मोबाइल नंबर से लॉगिन करना अनिवार्य होगा।

ओटीपी सत्यापन के बाद राशन कार्ड में आवश्यक संशोधन किए जा सकेंगे। इसके लिए परिवार के मुखिया का मोबाइल नंबर सक्रिय होना आवश्यक है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top