Uttarakhand DIPR
Accident jpg

डिवाइडर से टकराई हल्द्वानी से लालकुआं की ओर जा रही इंटरसिटी बस

खबर शेयर करें

हल्द्वानीहल्द्वानी से लालकुआं की ओर जा रही इंटरसिटी बस मोटाहल्दू चौराहे पर गौला नदी से आ रहे डंपर को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें डिवाइडर के ऊपर खड़ा विद्युत पोल भरभरा कर गिर गया। गनीमत रही कि बस में सवार सभी यात्री सकुशल बच गए। परंतु बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद मोटाहल्दू चौराहे पर काफी देर तक जाम लगा रहा, बाद में हल्दूचौड़ पुलिस चौकी से पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया तथा हाईवे के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर विद्युत पोल को वहां से हटाया। बस में सवार यात्री दूसरे वाहनों में सवार होकर अपने गंतव्य को रवाना हो गए।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top