हल्द्वानी। स्कूल से घर लौटते समय कक्षा 10वीं में पढऩे वाली एक छात्रा रहस्यमय तरीके से लापता हो गई थी। छात्रा के लापता होनी की घटना के बाद इलाके में हडक़ंप मच गया था। पुलिस ने त्ïवरित कार्रवाई करते हुए छात्रा को दिल्ïली से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने मात्र 5 घंटे के अंदर सर्च ऑपरेशन चलाकर दिल्ïली से खोज निकाला। जांच के दौरान 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकाली गई।
एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम दिल्ली गई और वहां से छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक मोटाहल्दू इलाके की कक्षा 10 की छात्रा स्कूल से घर लौटते समय संदिग्ïध परिस्थितियों में लापता हो गई। बताया जा रहा है कि रास्ते में झाडिय़ों में छात्रा की ड्रेस मिली जिससे परिजन और चिंतित हो गए। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर अमित कुमार सैनी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा और हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी शंकर सिंह नयाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छात्रा की तलाश शुरू की। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से छात्रा की खोजबीन की गई। फारेंसिक टीम और डॉग स्ïक्वायड की भी मदद ली गई। पुलिस ने मात्र 5 घंटे के अंदर सर्च ऑपरेशन चलाकर छात्रा को दिल्ïली से खोज निकाला।







Leave a Comment