Uttarakhand DIPR
Janganna

जनगणना: भवनों की स्वगणना आज से, देना होगा 33 सवालों का जवाब

खबर शेयर करें
पोर्टल पर 33 सवालों का जवाब देकर कर सकते हैं अपनी स्वगणना

देहरादून। जनगणना के पहले चरण में आज से मकानों की गणना के लिए स्वगणना की शुरुआत होगी। जनगणना निदेशालय की ओर से प्रदेश में 10 से 25 अप्रैल तक भवन स्व गणना का मौका मिलेगा। यह काम जनगणना के पोर्टल se.census.gov.in के माध्यम से होगा। आप पोर्टल पर 33 सवालों का जवाब देकर अपनी स्वगणना कर सकते हैं। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) सुबह 10:45 और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शाम पांच बजे स्वगणना करेंगे।

भवन स्व गणना में 33 सवालों का जवाब देना होगा। घर बैठे एंट्री भरने के बाद आपको एक एसई आईडी मिलेगी। जब जनगणना निदेशालय की ओर से प्रगणक आपके घर पहुंचेंगे तो आपको उन्हें वह एसई आईडी देनी है। इस आईडी से वह आपका पूरा डाटा अपने सॉफ्टवेयर में ले लेंगे और अपने स्तर से वहीं पर सत्यापित करेंगे।

भवन स्वगणना में पूछे जाएंगे ये सवाल

1- भवन नंबर (प्रगणक भरेंगे)
2- मकान नंबर (प्रगणक भरेंगे)
3- मकान के फर्श में प्रयुक्त सामग्री
4- मकान की दीवार में प्रयुक्त सामग्री
5- मकान की छत में प्रयुक्त सामग्री
6- मकान का उपयोग
7- मकान की हालत
8- परिवार क्रमांक
9- परिवार के सदस्यों की संख्या
10- परिवार के मुखिया का नाम
11- परिवार के मुखिया का लिंग
12- अनु.जाति, अनु.जनजाति या अन्य
13- मकान के स्वामित्व की स्थिति
14- मकान में कमरों की संख्या
15- परिवार में विवाहित दमपती की संख्या
16- पेयजल का मुख्य स्रोत
17- पेयज स्रोत की उपलब्धता
18- लाइट का मुख्य स्रोत
19- शौचालय की उपलब्धता
20- शौचालय का प्रकार
21- गंदे पानी की निकासी
22- स्नानघर की उपलब्धता
23- रसोईघर, एलपीजी या पीएनजी
24- खाना पकाने का मुख्य ईंधन
25- रेडियो या ट्रांजिस्टर
26- टेलीविजन
27- इंटरनेट सुविधा
28- लैपटॉप या कंप्यूटर
29- टेलीफोन, मोबाइल, स्मार्ट फोन
30- साइकिल, स्कूटर, बाइक
31- कार, जीप, वैन
32- मुख्य अनाज
33- मोबाइल नंबर

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top