श्रीनगर गढ़वाल (पौड़ी)। पौड़ी जिले के श्रीनगर गढ़वाल में एक परिवार अपनी 19 वर्षीय बेटी के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट में चार घंटे जूझते रहा। सूखी लकड़ियां नहीं मिली तो डीजल और टायर जलाकर अंतिम संस्कार करना पड़ा।
बताया जा रहा है कि शनिवार को वार्ड संख्या 12 निवासी एक युवती का निधन हो गया था। परिजन अंतिम संस्कार के लिए घाट पहुंचे। यहां लकड़ियों की समुचित व्यवस्था नहीं थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि टाल संचालक ने पूरी कीमत लेने के बावजूद गीली लकड़ियां दीं।
चिता के पास बैठे पिता को अपनी बेटी के शव के साथ घंटों इंतजार करना पड़ा। जब काफी कोशिशों के बाद भी गीली लकड़ियों ने आग नहीं पकड़ी, तो हारकर परिजनों को
बाजार से 15 लीटर डीजल और टायर मंगाने पड़े। इसके बाद ही किसी तरह अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी हो सकी।







Leave a Comment