श्रमिकों की कड़ी मेहनत और लगन ने असम के गौरव को बढ़ाया है- मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को असम के डिबू्रगढ़ में एक चाय बागान का दौरा कर वहां मौजूद श्रमिकों से बातचीत की और राज्य के विश्व प्रसिद्ध चाय उद्योग में उनके योगदान की सराहना की। एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि चाय असम की आत्मा है। यहां की चाय दुनिया भर में अपनी पहचान बना चुकी है। पीएम ने वहां काम करने वाली महिलाओं से बातचीत की और कहा कि यह एक बहुत ही यादगार अनुभव था।

चाय बागान की झलकियाँ साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें हर चाय बागान परिवार के प्रयासों पर बहुत गर्व है। उनकी कड़ी मेहनत और लगन ने असम के गौरव को बढ़ाया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि चाय की पत्तियां तोडऩे के बाद महिलाओं ने अपनी संस्कृति के बारे में बात की और निश्चित रूप से एक सेल्फी भी ली। प्रधानमंत्री मोदी राज्य में विधानसभा चुनावों से पहले असम में कई जनसभाओं को संबोधित करने वाले हैं। वहीं, एक चुनैवी सभा में प्रधानमंत्री ने दोहराया कि यह चुनाव विकसित भारत की परिकल्पना को आकार देगा। असम में 9 अप्रैल को चुनाव होने हैं।
असम विश्व के सबसे बड़े चाय उत्पादक क्षेत्रों में से एक है, जिसमें डिब्र्रगढ़, तिनसुकिया और जोरहाट जैसे जिले इस उद्योग की रीढ़ हैं। यह क्षेत्र लाखों श्रमिकों को रोजगार प्रदान करता है और भारत के चाय निर्यात और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।







Leave a Comment