Uttarakhand DIPR
Govt Emplyee

उत्तराखण्ड के सरकारी कर्मचारी, पेंशनर्स के लिए आई राहत की खबर

खबर शेयर करें

देहरादून। त्तराखंड में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। हर साल मार्च महीने में वेतन और पेंशन के भुगतान में होने वाली देरी से परेशान रहने वाले लाखों कर्मचारियों के लिए इस बार वित्त विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन और नए वित्तीय वर्ष 2026-27 की शुरुआत के बीच आने वाली इस समस्या को ध्यान में रखते हुए विभाग ने पहली ही तारीख को आदेश जारी कर स्थिति को स्पष्ट कर दिया है।

दरअसल हर साल मार्च का महीना सरकारी विभागों के लिए वित्तीय रूप से बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान एक तरफ जहां पूरे साल के बजट का लेखा-जोखा बंद किया जाता है, वहीं दूसरी तरफ न वित्तीय वर्ष के लिए बजट की प्रक्रिया चलती है। इसी बीच अक्सर बजट की औपचारिक स्वीकृति और धनराशि जारी होने में देरी हो जाती है, जिसका सीधा असर कर्मचारियों के वेतन और सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन पर पड़ता है। कई बार स्थिति ऐसी बन जाती है कि कर्मचारियों और पेंशनर्स को 15 से 20 दिन तक इंतजार करना पड़ता है।

इस बार उत्तराखंड वित्त विभाग ने समय रहते कदम उठाया है। जारी किए गए आदेश में सभी जिलाधिकारियों और विभागाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे बजट की प्रत्याशा में ही कर्मचारियों का वेतन और पेंशनर्स की पेंशन का भुगतान सुनिश्चित करें। यानी अब बजट की अंतिम स्वीकृति या धनराशि के औपचारिक जारी होने का इंतजार किए बिना ही भुगतान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सकेगा।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top