Uttarakhand DIPR
Accident 1

कार सवार युवकों के विवाद में रिटायर्ड ब्रिगेडियर को लगी गोली, उपचार के दौरान तोड़ा दम

खबर शेयर करें

देहरादून। राजपुर थाना के जोहड़ी गांव में मॉर्निग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर को दो युवकों के विवाद के दौरान गोली लग गई। आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह करीब 6:50 के आसपास की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार राजपुर थाना क्षेत्र में ओवरटेकिंग को लेकर दो कार सवारों के बीच विवाद हो गया। स्कॉर्पियो सवार आरोपियों ने फॉच्र्यूनर कार का पीछा करते हुए उसके टायरों पर फायरिंग कर दी। इसी दौरान मॉर्निंग वॉक कर रहे 70 वर्षीय रिटायर्ड ब्रिगेडियर के. जोशी को गोली लग गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस की ओर से जिले में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top