Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2026 03 09 at 18.01.44

सीएम धामी ने सदन में पेश किया 1.11 लाख करोड़ का बजट

खबर शेयर करें

गैरसैंण।  उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए ₹1,11,703.21 करोड़ का बजट सदन में पेश किया।

सत्र के पहले दिन सुबह 11 बजे राज्यपाल गुरमीत सिंह (सेनि.) का अभिभाषण हुआ। इसके बाद दोपहर तीन बजे मुख्यमंत्री ने बजट प्रस्तुत किया।

बताया जा रहा है कि राज्य गठन के बाद पहली बार बजट और राज्यपाल का अभिभाषण एक ही दिन में हुआ

वहीं, सत्र के पहले दिन  कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा भवन के बाहर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, बेरोजगारी, भर्ती घोटाले, अंकिता भंडारी को न्याय, महंगाई, भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था, मानव-वन्यजीव संघर्ष, बिजली दरों में बढ़ोतरी और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति जैसे मुद्दे उठाए गए।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top