Uttarakhand DIPR
Agniveer

रानीखेत में अग्निवीर भर्ती रैली 16 फरवरी से

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में स्थित सेना के ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान में अग्निवीर सैनिक भर्ती रैली आयोजित होनी है। इसके लिए कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र (केआरसी) मुख्यालय ने यूनिट हेडक्वार्टर कोटा अग्निवीर सैनिक भर्ती रैली की तैयारी तेज कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार यह भर्ती रैली 16 से 19 फरवरी तक चलेगी।

केआरसी मुख्यालय के भर्ती अधिकारी के अनुसार 17 फरवरी को अग्निवीर जनरल ड्यूटी भर्ती रैली में उत्तराखंड राज्य के सभी जिलों के नौजवान शामिल होंगे। इसी दिन दौड़ व शारीरिक परीक्षा में उत्तीर्ण युवाओं के प्रमाण पत्रों की जांच होगी। बताया जा रहा है कि भर्ती रैली में वही युवा हिस्सा ले सकेंगे जिनके पास कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र द्वारा जारी भर्ती नोटिफिकेशन में निर्धारित दस्तावेज पूरे होंगे।

18 फरवरी को अग्निवीर जनरल ड्यूटी भर्ती प्रक्रिया में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ समेत पूर्वोत्तर राज्यों के युवा हिस्सा लेंगे। वहीं19 फरवरी को अग्निवीर जनरल ड्यूटी विशिष्ट खिलाडिय़़ों की भर्ती होगी जिसमें सभी राज्यों के अभ्यर्थी भाग्य आजमाएंगे। इसी दिनी 18 व 19 को शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करने वाले युवाओं के दस्तावेजों की जांच होगी।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top