Uttarakhand DIPR
Wedding

अल्मोड़ा के श्रीपूर्णा की फ्रांस से आई बारात, कुमाऊंनी विधि-विधान से सम्पन्न हुआ विवाह

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा।  अल्मोड़ा के कसारदेवी में शादी का अनोखा संगम देखने को मिला। फ्रांस के और्हेल्यैं गैरंपों और अल्मोड़ा की श्रीपूर्णा कुमाऊंनी रीति-रिवाजों के साथ विवाह बंधन में बंधे। विदेशी बारात जब ढोल.दमाऊ और छोलिया नृत्य दल के साथ रिजॉर्ट तक पहुंची तो पूरा माहौल लोक-संस्कृति के रंग में ढल गया।

चीनाखान निवासी श्रीपूर्णा ओएनजीसी से सेवानिवृत्त डीजीएम रंजन जोशी व प्रतिभा जोशी की पुत्री हैं। उन्होंने दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और भारतीय विद्या भवन से टेलीविजन एवं फिल्म प्रोडक्शन में परास्नातक किया है। ग्राफिक डिजाइन में डिप्लोमा के बाद वर्ष 2020 में पॅगांस की टू लूज यूनिवर्सिटी से मार्केट मैनेजिंग एंड कम्युनिकेशन में एमएससी की डिग्री हासिल की। वर्ष 2021 से वह फ्रांस की एक कंपनी में डेटा एनालिस्ट मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले पांच वर्षों से फ्रांस में रह रहीं श्रीपूर्णा अब और्हेल्यैं की जीवनसंगिनी बन गई हैं।

विवाह से पूर्व हल्दी, मेहंदी और गणेश पूजा जैसे पारंपरिक अनुष्ठान संपन्न किए गए। गणेश पूजा के बाद बारात निकली, जिसमें फ्रांस से आए दो दर्जन से अधिक मेहमान शामिल हुए।। कुमाऊंनी विधि-विधान से विवाह की रस्में निभाई गईं। विदेशी मेहमान पूरी तरह भारतीय रंग में रंगे नजर आए। महिलाओं ने रंगवाली पिछौड़ा, साड़ी और घाघरा-चोली धारण किया वहीं पुरुष कुर्ता-पायजामा और शेरवानी में नजर आए।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top