Uttarakhand DIPR
kedarnath

महाशिवरात्रि को घोषित की जाएगी केददारनाथ के कपाट खुलने की तिथि

खबर शेयर करें

देहरादून। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि घोषित की जाएगी। तिथि का निर्धारण उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में पंचांग गणना के बाद बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति एवं तीर्थ पुरोहितों द्वारा किया जाता है। आगामी यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर घोड़ा-खच्चर,डंडी-कंडी संचालकों, मंदिर समिति, होटल व्यवसायियों, जनप्रतिनिधियों और व्यापारिक संगठनों से संवाद किया जा चुका है। केदारनाथ यात्रा से पूर्व सभी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित यात्रा सुविधा मिल सके।

 

 

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top