रुद्रप्रयाग। गुप्तकाशी क्षेत्र के ग्राम मस्ता में घास लेने गई एक महिला की करंट लगने से मृत्यु हो गई। महिला पेड़ पर चढक़र पशुओं के लिए घास हेतु पत्तियां काट रही थी। इसी दौरान पेड़ की एक टहनी टूटकर नीचे से गुजर रही हाईटेंशन बिजली की लाइन पर गिर गई और टहनी के माध्यम से करंट महिला तक पहुंच गया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, रुद्रप्रयाग द्वारा तत्काल विद्युत विभाग गुप्तकाशी, एसडीआरएफ, पुलिस बल तथा 108 एम्बुलेंस को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। राहत एवं बचाव टीमों ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही की। मृतका के शव को आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा गया है। जिलाधिकारी द्वारा इस प्रकरण की मजिस्ट्रियल जांच हेतु उप जिला मजिस्ट्रेट ऊखीमठ को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।







Leave a Comment