Uttarakhand DIPR
Uttrakhand 1

राज्यपाल ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज,विभिन्न विभागों की झाकियां भी निकली

खबर शेयर करें
प्रदेशवासियों को दीं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

देहरादून। देहरादून के परेड मैदान में आयोजित 77वें गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान सीएम सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। समारोह में विभिन्न विभागों की झाकियां भी निकली गईं। राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पी भारत रत्ïन बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर और संविधान निर्माताओं को नमन किया है।

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। डिजिटल अर्थव्यवस्था, स्टार्टअप संस्कृति, रक्षा उत्पादन, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, हरित ऊर्जा और सैन्य शक्ति के क्षेत्र में भारत ने विश्व मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि भारत की प्रगति यात्रा में देवभूमि उत्तराखंड भी पूरे सामथ्र्य से सहभागी बना है। राज्य में आधारभूत ढांचे, सडक़, रेल, एयर कनेक्टिविटी, डिजिटल सेवाओं और निवेश के क्षेत्र में शानदार कार्य हुए हैं।

राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति और हमारी बेटियां शिक्षा, सेना और खेल के मैदान से लेकर उद्यमिता तक हर क्षेत्र में अपनी सफलता का परचम लहरा रही हैं। यूसीसी के माध्यम से उत्तराखंड ने अपनी माताओं, बहनों और बेटियों को सुरक्षा और समानता का कानूनी कवच दिया है। प्रदेश में तकनीक का उपयोग प्रशासनिक पारदर्शिता, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा में तेजी से बढ़ रहा है।

सीएम ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ भी दिलाई। सीएम ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य हो रहे हैं। सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लिए हम सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन करना है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top