Uttarakhand DIPR
New Heli Service

बिल्डिंग की छत पर बनेगा हेलीपैड, छत से उड़ान भरेंगे हेलीकॉप्टर

खबर शेयर करें

हरिद्वार। 2027 अर्द्धकुंभ मेले से पहले हरिद्वार सीसीआर टॉवर के पास रोड़ीबेलवाला मैदान में एक बिल्डिंग बनाई जाएगी। इस बिल्डिंग की छत पर हेलीपैड बनाया जाएगा। उत्तराखंड में यह पहली बिल्डिंग होगी, जिसकी छत पर हेलीकॉप्टर न सिर्फ लैंड करेंगे बल्कि उड़ान भी भरेंगे। 30 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली इस योजना को हाई पावर कमेटी से अनुमति मिल गई है। बुधवार को यूकाडा की टीम ने हेलीकॉप्टर से सर्वे कर संभावनाओं का अध्ययन किया।

यह भी पढे़: पासपोर्ट बनवाने जा रहे दो भाइयों को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत

मेला प्रशासन के अनुसार सीसीआर के ठीक पास सीसीआर की नई बिल्डिंग भी प्रस्तावित है। जिसमें चार मंजिलों का निर्माण होना है। नई बिल्डिंग अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। इसमें मेला प्रबंधन की सभी तकनीकी, सुरक्षा और कम्युनिकेशन यूनिटों को शिफ्ट करने की योजना बनाई गई है। इस बिल्डिंग की छत पर जो हेलीपैड बनाया जाएगा। इससे शहर के व्यस्त मार्गों और मेलाक्षेत्र के भीतर लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी।

इसके साथ ही यह हेलीपैड मेडिकल एम्बुलेंस और आपात स्थिति में रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होगा।

गौरतलब है कि हरिद्वार में भी तक कोई भी सरकारी हेलीपैड नहीं है। यहां गुरुकुल, भेल हेलीपैड पर ही वीआईपी हेलीकॉप्टर उतरते हैं। भल्ला कॉलेज के हेलीपैड पर क्रिकेट स्टेडियम बन गया है, इसलिए बड़े नेताओं के हेलीकॉप्टर या फिर इमरजेंसी के लिए ही नया हेलीपैड बनाने की कवायद शुरू हो गई है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top