Uttarakhand DIPR
Ayodhya

आज राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा फहराएंगे प्रधानमंत्री, जय श्री राम के नारों से गूंजी अयोध्या नगरी

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अयोध्या के राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा फहराएंगे। इस आयोजन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। ध्वजारोहण दोपहर 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में किया जाएगा।

राम मंदिर का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है और ध्वजा रोहण का यह कार्यक्रम बेहद खास माना जा रहा है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। लगभग 7000 विशेष मेहमानों को इस समारोह में आमंत्रित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन से पहले पूरी नगरी ‘जय श्री राम’ के नारों से गुंजायमान हो उठी। साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष पूजा-अर्चना की। भोर होते ही गलियों, घाटों और मंदिरों में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। रायबरेली के डलमऊ से आए स्वामी नरोत्तमानंद गिरि ने कहा, यह अत्यंत सौभाग्य का दिन है। यह क्षण घोर तपस्या के बाद आया है और ध्वजारोहण में शामिल होना मेरे लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है।

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर परिसर और पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।् पुलिस, कमांडो और सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ आसमान से हेलीकॉप्टर निगरानी कर रहे है। पूरी अयोध्या को सुरक्षा के लिहाज से किले में बदल दिया गया है।

पीएम मोदी के अयोध्या पहुंचने पर एयरपोर्ट से लेकर मंदिर परिसर तक रोड शो का आयोजन होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री हजारों श्रद्धालुओं का अभिवादन करते हुए मंदिर की ओर बढ़ेंगे। मंदिर पहुंचकर वह पहले रामलला के दर्शन करेंगे और फिर धर्मध्वजा का विधिवत ध्वजारोह करेंगे। राम मंदिर में आज का दिन ऐतिहासिक और आस्था से जुड़ा हुआ बड़ा क्षण माना जा रहा है जिसे लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top