Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2025 11 24 at 10.14.53

आखिरकार पकड़ा गया लोहाघाट का आदमखोर गुलदार, ग्रामीण को बनाया था निवाला

खबर शेयर करें

चंपावत। लोहाघाट तहसील क्षेत्र के मंगोली इलाके में आतंक का पर्याय बन चुके आदमखोर गुलदार को आखिरकार वन विभाग ने पकड़ लिया है। गुलदार के पिंजरे में कैद होने के बाद वन विभाग के साथ ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इस गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग को चार पिंजरे लगाने पड़े तो दर्जनों ट्रैप कैमरे से नजर रखी गई।इससे पहले मंगोली गांव में गुलदार ने एक ग्रामीण को मारा था।

 

रविवार यानी 23 नवंबर को चंपावत जिले के लोहाघाट के मंगोली गांव इलाके में दहशत का पर्याय बना आदमखोर गुलदार वन विभाग के पिंजरे में फंस गया । आदमखोर के पिंजरे में फंसने से जनता और वन विभाग को बड़ी राहत मिली है। बीते 12 नवंबर को गुलदार ने मंगोली के ग्रामीण भुवन राम को मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद पूरे क्षेत्र में गुलदार की दहशत फैल गई थी।

बच्चों ने स्कूल जाना तक बंद कर दिया था, महिलाओं का चार पत्ती के लिए जंगल जाना पूरी तरह बंद हो चुका था। इसके अलावा यह गुलदार मंगोली के आसपास के गांवों में भी लगातार मंडराने लगा था। जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top