Uttarakhand DIPR
Bihar election 1

बिहार के चुनाव रुझानों में एनडीए को भारी बहुमत, वर्ष 2010 का रिकार्ड तोड़ सकती है एनडीए

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव में मतगणना जारी है। अभी तक (4PM)जारी रुझानों में एनडीए को भारी बहुमत से जीत मिलती नजर आ रही है। सूबे की सभी 243 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में नजर आ रही है भाजपा 96 सीटों पर अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) 85 सीटों पर बढ़त बनाए है। लोकजनशक्ति पार्टी 19 सीटों पर आगे चल रही है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्च 5 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा चार सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इस तरह एनडीए 209 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि राजद 23 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस मात्र एक सीट पर बढ़त बनाए है। इस तरह महागठबंधन केवल 27 सीटों में बढ़त बनाए है।

मौजूदा रुझान दर्शाते हैं कि जनता ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपना भरोसा जताया है और एनडीए एक और ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रहा है। मौजूदा रुझानों में, नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए ने कुल मिलाकर 209 सीटें पर बढ़त हासिल की हैं जिसमें भाजपा 96 जदयू 85 लोजपा 19 हम 3 और आरएलएम 4 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं राज को 23 सीटें मिलती दिख रही हैं जबकि कांग्रेस एकमात्र सीट पर बढ़त बनाए हुए है।

नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता इस जबरदस्त बढ़त का कारण बन रही हैं। यदि आखिरी नतीजे यही रहे तो एनडीए वर्ष 2010 का रिकॉर्ड तोड़ सकती है,तब एनडीए ने 206 सीटें जीती थीं।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top