Uttarakhand DIPR
Health

लोगों की मुसीबत बना वायरल फीवर, अल्मोड़ा और हरिद्वार में 10 लोगोंं ने गंवाई जान

खबर शेयर करें
घर-घर जाकर कर सर्वेक्षण रही है स्वास्थ्य विभाग की टीम

अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड के हरिद्वार और अल्मोड़ा में चल रहा रहस्यमय फीवर लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। इस वायरल फीवर से हरिद्वार के रुडक़ी 3 और अल्मोड़ा जिले के धौलादेवी ब्लॉक के 7 लोग अपनी जान गंवा बैठे हैं। इस वायरल बुखार ने लोगों की चिंता एकाएक बढ़ा दी है। वायरल फीवर का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित गांवों में घर-घर जाकर जांच अभियान शुरू कर दिया है।

अल्मोड़ा जिले के धौलादेवी ब्लॉक में शनिवार को चार मेडिकल टीमों ने वायरल फीवर से प्रभावित गांवों का दौरा किया और 100 से ज्यादा लोगों का हेल्थ चेकअप किया। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण के स्रोत का पता लगाने के लिए कई जगहों से पानी के सैंपल भी एकत्रित किए हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि आज भी प्रभावित गांवों के घर-घर जाकर स्वास्थ्य जांच और चिकित्सा सर्वेक्षण किया जाएगा।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top