Kedarnath jpg

केदारनाथ धाम दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का बना रिकार्ड, दर्शन के लिए पहुंचे 16.56 लाख श्रद्धालु

खबर शेयर करें

देहरादून। चारधाम यात्रा के दौरान इस बार केदारनाथ धाम में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों ने नया रिकॉर्ड बना लिया है। यहां अब तक पहुंचे श्रद्धालुओं का आंकड़ा 16.56 लाख पार हो गया। बीते साल केदारनाथ में 16.52 लाख श्रद्धालु पहुंचे थे। बारिश और बर्फबारी के बावजूद तीर्थयात्रियों में बाबा केदार के दर्शन करने के लिए भारी उत्साह दिखा। बुधवार को केदारनाथ धाम में 5614 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। केदार धाम के कपाट आगामी 23 अक्तूबर को भैयादूज पर बंद होंगे।
बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में भी यात्रियों की संख्या बढ़ी है। प्रदेश सरकार की ओर से श्रद्धालुओं के उत्साह को देखते हुए सुरक्षित यात्रा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यात्रा मार्ग में सुरक्षा जवानों को तैनात किया गया है। यात्रा मार्ग पर यातायात सुचारु बना रहे, इसके लिए भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर मलबे की सफाई के लिए जेसीबी की व्यवस्था की गई है।

मालूम हो कि 30 अप्रैल 2025 को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का की शुरूआत हुई थी। इसके बाद दो मई को केदारनाथ और चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए थे। मानसून सीजन में अतिवृष्टि, बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं के चलते चारधाम यात्रा प्रभावित हो गई थी।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top