Uttarakhand DIPR
Accident jpg

शिप्रा नदी में जा गिरी कार, एक ही परिवार के 5 लोग घायल

खबर शेयर करें
शादी में शामिल होने बेरीनाग जा रहा था परिवार

हल्द्वानी। बिन्दुखत्ता से बेरीनाग जा रही एक कार सुबह तडक़े करीब साढ़े चार बजे गरमपानी-भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामगढ़ के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर शिप्रा नदी में गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के 5 लोग घायल हो गए। लोगों की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी गरमपानी पहुंचाया। जहां तीन की गंभीर हालत देखकर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बिन्दुखत्ता निवासी बिक्की बोरा(38) कार से शादी समारोह में शामिल होने के लिए बेरीनाग जा रही थे। उनके साथ पत्नी सीता देवी(32), पुत्री मानसी, प्रियंका व पुत्र शिवराज भी सवार थे। रामगढ़ के पास बिक्की कार से नियंत्रण खो बैठा और कार शिप्रा नदी में जा गिरी। घायलों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल कार सवारों को बाहर निकालकर सीएचसी गरमपानी पहुंचाया। बिक्की, सीता देवी और पुत्र शिवराज की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हल्द्वानी रेफर किया गया। जबकि दो पुत्रियों मानसी और प्रियंका को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। एसआई प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि परिवार मूल रूप से बेरीनाग का है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top