नैनीताल। कैंची धाम क्षेत्र में प्रस्तावित बाईपास मार्ग निर्माण के लिए वन भूमि हस्तांतरण को सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। गुरुवार को केंद्र सरकार की आरईसी बैठक में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने वन भूमि हस्तांतरण को सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से कैंची धाम बाईपास निर्माण कार्य में तेजी आई है।
मुख्यमंत्री धामी ने वर्ष 2023 में कैंची धाम के आसपास राष्ट्रीय राजमार्ग-109 (ई) पर अत्यधिक यातायात दबाव और जाम की समस्या को देखते हुए 19 किमी लंबे कैंची बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण की घोषणा की थी। इस मार्ग में शिप्रा नदी पर एक सेतु का भी निर्माण प्रस्तावित है।
मार्ग के पहले 8 किमी हिस्से के निर्माण, चौड़ीकरण और डामरीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग को 1214.71 लाख की राशि पहले ही उपलब्ध कराई जा चुकी है और कार्य प्रगति पर है। शेष 11 किमी मार्ग वन भूमि से होकर गुजरने के कारण इसके लिए ऑनलाइन प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा गया था।


Leave a Comment