Uttarakhand DIPR
suicide

फांसी का फंदा लगाकर स्वास्थ्यकर्मी ने जान दी

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। थाना क्षेत्र मुखानी में किराये पर रहने वाले स्वास्थ्यकर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव फंदे से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मूलरूप से पिथौरागढ़ के ऐंचोली निवासी सचिन दिगारी (33)  पुत्र मनोहर सिंह दिगारी कुछ समय से मुखानी क्षेत्र में किराये पर रह रहे थे। वह स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत थे। उनकी पत्नी चंपावत जिले में स्वास्थ्य विभाग में है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार रात सचिन ने फोन पर अंतिम बार पत्नी से बात की थी। इसके बाद वह कमरे पर चले गए। रात करीब सवा 12 बजे सचिन ने कमरे के अंदर फांसी लगा ली। डेढ़ बजे मकान मालिक ने कमरे में सचिन को फंदे से लटका पाया।
उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। एसटीएच ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है। कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top