हल्द्वानी। सोशल मीडिया में फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए एक युवक शनि बाजार में अर्द्धनग्न होकर अपने शरीर में कालिख पोतकर महिलाओं को गुड़िया के बाल देने लगा। युवक की इस हरकत से महिलाएं घबरा गई। उन्होंने बनभूलपुरा पुलिस से इसकी शिकायत की। पुलिस ने युवक को पकड़कर हवालात में तीन घंटे बैठा दिया। लिखित माफीनामा देने के तीन घंटे बाद उसका चालान काटकर रिहा कर दिया। युवक ने अपना नाम रवि गुप्ता (25 )बताया, वह टीआरवी स्कूल दुर्गा कॉलोनी बरेली रोड हल्द्वानी का रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: सैर पर गए युवक पर झपटा तेंदुआ, घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया
हल्द्वानी के शनिें बाजार में एक युवक अर्द्धनग्न होकर और अपने शरीर में कालिख पोतकर महिलाओं को गुड़िया के बाल दे रहा था। उसे देखकर महिलाएं डरने लगी। कई महिलाएं भागने के चक्कर में इससे टकरा गई। वह रील बनाने के लिए ऐसा कर रहा था।


