molestation

घर में घुसकर गर्भवती महिला से मौसा ने की छेड़छाड, नवजात शिशु की मौत

खबर शेयर करें

रामनगर। छेड़खानी के मामलों में कई बार नजदीगी रिश्तेदार भी शामिल होते हैं। एक ऐसा ही मामला उत्तराखंड के रामनगर में सामने आया है। यहां घर में सो रही गर्भवती महिला से मौसा ने छेड़खानी की। विरोध करने पर मौसा ने उसे धक्का दे दिया। इसके बाद महिला की हालत बिगड़ गई। घर में सामान्य डिलीवरी के बाद पैदा हुई बच्ची की मौत हो गई। महिला के पिता ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें: अंडर वर्ल्ड डॉन पीपी बने जूना अखाड़े के कई मठों, आश्रमों के उत्तराधिकारी, जेल में ली दीक्षा

 

मोहल्ला भवानीगंज निवासी जगदीश आर्य के अनुसार उसकी पुत्री सात माह की गर्भवती है। 31 अगस्त को उसकी पुत्री घर में सो रही थी। आरोप है कि तभी उसका बैलपड़ाव निवासी मौसा घर आया और पुत्री को अकेला देख उससे अश्लील हरकतें और छेड़खानी करने लगा। उसकी पुत्री ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे धक्का दे दिया। इससे पुत्री के पेट में लग गई। उसकी पुत्री ने अपने पति को फोन कर घटना की जानकारी दी तो मौसा मारपीट करने लगा। इससे उसकी पुत्री को ब्लीडिंग होने लगी।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी की ठंडी सड़क में कराटे गर्ल ने मनचले को ऐसा सबक सिखाया, जिदंगी भर रखेगा याद

इसके बाद उसका घर में ही उपचार किया गया। मंगलवार सुबह घर में ही सामान्य डिलीवरी हुई। लेकिन बच्ची की हालत खराब हो गई। सुबह 11 बजे करीब बच्ची की मौत हो गई। महिला के पिता ने आरोपी मौसा के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top