Uttarakhand DIPR
Young boy

जंगल में मिला युवक का कंकाल, डेढ़ साल से लापता था युवक

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। सल्ट विकासखंड के मरचूला के जंगल में वन कर्मियों को सफाई के दौरान एक युवक का कंकाल मिला। बताया जा रहा है कि युवक डेढ़ साल से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार सुबह वन कर्मी मरचूला के जंगल की सफाई करने गए थे। इसी बीच उन्हें पेड़ के नीचे मानव कंकाल मिला। उन्होंने घटना केी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर उसकी पैंट की जेब टटोली तो यहां मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान जीवई, पौड़ी गढ़वाल निवासी श्रवण सिंह पुत्र आनंद सिंह के रूप में हुई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक युवक दिल्ली में नौकरी करता था जो डेढ़ साल पूर्व अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक पेड़ पर रस्सी लटकी मिली है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक इस रस्सी के सहारे फंदे पर झूला, इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना देने के साथ ही शव को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top