Uttarakhand DIPR
Khalistan

दिल्ली में मेट्रो स्टेशन पर खालिस्तानी नारे लिखने के आरोप में दो गिरफ़्तार

खबर शेयर करें

Report ring Desk

नई दिल्ली। पिछले दिनों दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशनों पर खालिस्तान समर्थित नारे लिखे गए थे। जी-20 की चाक-चौबंद तैयारियों के बीच दिल्ली पुलिस ने इस मामले को सुलझाने में फुर्ती दिखायी। बताया गया है कि मेट्रो में नारे लिखने वाले दो संदिग्ध व्यक्तियों को अरेस्ट किया गया है। पुलिस की गिरफ्त में आए दो आरोपियों के नाम प्रीतपाल सिंह और राजविंदर सिंह हैं, दोनों पंजाब के रहने वाले हैं। दोनों प्रतिबंधित और सरकार द्वारा घोषित आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस के सदस्य हैं।

पुलिस की मानें तो उक्त दोनों आरोपियों ने दिल्ली मेट्रो के विभिन्न स्टेशनों की दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखे थे। इसके लिए उन्होंने पेस्ट का इस्तेमाल किया था। दोनों ने दीवारों पर खालिस्तान ज़िंदाबाद, दिल्ली बनेगा खालिस्तान और खालिस्तान रेफरेंडम ज़िंदाबाद जैस नारे लिखे थे। इस मामले के संज्ञान में आने के बाद दिल्ली पुलिस हरकत में आ गयी।

पुलिस के मुताबिक प्रीतपाल और राजविंदर नाम के आरोपियों को सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और सोशल मीडिया के जरिए ट्रैक किया गया। पुलिस की पूछताछ में दोनों में कबूल किया कि उन्हें खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह के इशारे पर नारे लिखने का काम किया था। बता दें कि इस घटना की दिल्ली पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की थी।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top