Uttarakhand DIPR
P1

वॉलीबाल प्रतियोगिता में राजकीय इण्टर कालेज भेटाबड़ौली और चमतोला रहे विजेता और उपविजेता

खबर शेयर करें

Report ring Desk
अल्मोड़ा। संकुल स्तरीय खेलकूद 2022-23 क्रीड़ा प्रतियोगिता में बालकों की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में राजकीय इण्टर कॉलेज भेटाबड़ौली विजेता रहा जबकि राजकीय इण्टर कालेज चमतोला उपविजेता रहा। राजकीय इण्टर कॉलेज भेटाबड़ौली में शनिवार को आयोजित इस प्रतियोगिता में राजकीय इण्टर कॉलेज भेटाबडौली तथा राजकीय इण्टर कालेज चमतोला के सभी गु्रप के बच्चों ने वॉलीबॉल में प्रतिभाग किया।

संकुल क्रीडा प्रभारी ध्याड़ी सोनू कुमार ने बताया कि संकुल क्षेत्र ध्याड़ी में इस प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए सभी गु्रप के श्रेष्ठ चयनित बालक अण्डर-14 में दिपांशु सिंह, रोहित सिंह, राहुल सिंह, हिमांशु सिंह भसोडा, विजय सिंह, राहुल भैंसोड़ा, धीरज सिंह, अण्डर- 17 में भवान सिंह, निखिल गैड़ा, भगवान सिंह, योगेश सिंह, तरूण सिंह, गोकुल सिंह, गोविन्द प्रसाद, हिमांशु कुंवर, अण्डर-19 में मदन सिंह, पवन सिंह, सुरेश सिंह, हिमांशु सिंह, गौरव सिंह, ललित सिंह, चन्दन राम, पियूष सिंह भैंसोड़ा का चयन हुआ था।

P2

क्रीडा प्रभारी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद््घाटन व समापन अवसर पर राजकीय इण्टर कॉलेज भेटाबडौली प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ0 संकर्षण त्रिपाठी व पीटीए अध्यक्ष जीवन सिंह गैडा तथा विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद थे। निर्णायक व चयनकर्ता की भूमिका में तुलसी बिष्ट, संजय कार्की, दीपक मेहता, मेघना पंत तथा प्रतिभा जोशी थे। शहीद हवलदार माधो सिंह राजकीय इंटर कालेज चमतोला के प्रधानाचार्य खजान चन्द्र कांडपाल ने बच्चों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top