raghu Tiwari

रघु तिवारी बने बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष

खबर शेयर करें

Report ring desk

अल्मोड़ा । अमन संस्था के प्रमुख और सामाजिक कार्यकर्ता रघु तिवारी बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष बनाए गए है। राज्यपाल की ओर से उन्हें बाल कल्याण समिति अल्मोड़ा के अध्यक्ष पद पर नियु​क्त किया है। उनके साथ समिति में चार अन्य सदस्यों की नियुक्ति भी की गई है।

राज्यपाल की ओर से समिति में अध्यक्ष रघु तिवारी के अलावा सदस्य पद पर श्रीमती मीता उपाध्याय,भगवती प्रसाद पांडे, श्रीमती चन्द्रा लटवाल, त्रिलोक सिंह लटवाल को नियुक्त किया है।
सामाजिक क्षेत्र में लंबा कार्यानुभवन रखने वाले रघु तिवारी वर्तमान में अमन संस्था के प्रमुख हैं। और वह लंबे समय से राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बाल अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्थाओं के साथ मिलकर बाल अधिकार कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं।

रघु तिवारी को बाल कल्याण समिति (सीडब्लूसी) का अध्यक्ष बनने पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने हर्ष व्यक्त किया है। अमन संस्था कार्यालय की नीलिमा भट्ट, विमला, नीमा कांडपाल, दीपिका कर्नाटक, मना खत्री, खीमानंद भट्ट, प्रमोद जोशी, सैमुएल लाल सहित समस्त कार्यकर्ताओं ने भी हर्ष जताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top