Uttarakhand DIPR
died

रोडवेज बस ने कार को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

खबर शेयर करें

Report ring desk 

हल्द्वानी। नैनीताल में कालाढूंगी के रामनगर मार्ग पर कमोला मिलिट्री गेट के पास रोडवेज बस ने सामने से आ रही ऑल्टो कार को टक्क्र मार दी।

हादसे में कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार सवार दूसरे व्यक्ति ने हल्द्वानी के निजी अस्पताल में दम तोड़ा। टक्कर मारने के बाद एक बाइक व कार भी इस रोडवेज से टकरा गई। बाइक सवार घायलों को एलआईयू दरोगा महेंद्र नेगी अपनी निजी कार से अस्पताल ले गए।

कालाढूंगी के कमोला में नया साल दो परिवारों के लिए काल बनकर आया। ऑल्टो कार से बैलपड़ाव से विजय संकल्प यात्रा के बाद घर लौट रहे कोटाबाग भाजपा मंडल महामंत्री जगदीश गुर्रो (40) व मंडल मंत्री सुमित चौहान (35) निवासी कमोला जैसे ही अपने घर के नजदीक पहुंचे, सामने से आ रही रोडवेज बस ने उनकी कार को टक्कर मार दी। सुमित चौहान की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जगदीश गुर्रो ने हल्द्वानी के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। एसओ रमेश बोहरा ने बताया कि मृतकों का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद रोडवेज चालक बस छोड़कर भाग निकला।

 

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top