Report ring Desk
अहमदाबाद। गुतरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी राज्यपाल से मिलने पहुंचे और उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया। उनके इस्तीफे के बाद गुजरात में राजनीतिक हलचल तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री रूपाणी ने विधानसभा चुनाव से 15 महीने पहले ही यह बड़ा फैसला लिया। राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद विजय रूपाणी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।
इस्तीफे के बाद रूपाणी ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि मैंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष के मार्गदर्शन में पार्टी संगठन में काम करने की अपनी इच्छा के बारे में शीर्ष नेतृत्व को बता दिया है। भाजपा प्रेक्षक यहां आए थे और पार्टी जल्द ही नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला करेगी।


Leave a Comment