Uttarakhand DIPR
allentown explosion ht jrl

लालकिले के पास कार में विस्फोट, 8 की मौत 24 घायल

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में हुए भीषण विस्फोट से इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जिसमे 8 लोगो की मौत हो गई जबकि 24 लोग घायल हो गए, जिससे दिल्ली पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम को अचानक एक विस्फोट हो गया, जिसमें कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में विस्फोट हुआ है। जिसके बाद तीन से चार वाहनों में भी आग लग गई और उन्हें काफी नुकसान पहुँचा है।

दिल्ली अग्निशमन विभाग (डीएफएस) ने एक बयान में कहा, “लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में विस्फोट की सूचना मिली थी, जिसके बाद तीन से चार वाहनों में भी आग लग गई और उन्हें नुकसान पहुँचा।”

बताया जा रहा है कि धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। लाजपत राय बाजार क्षेत्र में लगी आग ने स्थिति को और गंभीर बना दिया। बताया जा रहा है कि इस धमाके में एक व्यक्ति की हो गई है। हालांकि अभी तक आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। खबरों के अनुसार, 2 से 3 लोग जख्मी हुए है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायर ब्रिगेड के पास धमाके की सूचना 6 बजकर 55 मिनट पर आई थी। इस धमाके के बाद इलाके में दहशत मच गई है।

पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीमें मौके पर

दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीमें मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी हैं। दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और छानबीन की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को सतर्क कर दिया गया है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top