Uttarakhand DIPR
Bheemtal

भीमताल के राजकीय प्रजनन उद्यान में 40 हजार सेब के पौध दिसम्बर में बिक्री के लिए होंगे तैयार

– उद्यान विभाग को होगी 32 लाख रुपये की अतिरिक्त आय
– धारी, ओखलकांडा व रामगढ़ के सेब उत्पादकों को उपलब्ध कराई जाएगी सेब की नवीनतम प्रजाति की पौंध

Report ring Desk

भीमताल। राजकीय प्रजनन उद्यान भीमताल में आगामी माह दिसम्बर 2023 में लगभग 40 हजार सेब पौध बिक्री हेतु उपलब्ध हो जाएंगे। उद्यान के 2 हैक्टेयर क्षेत्रफल में 50 हजार सेब बीज जनवरी में लगाए गए थे। जिनमें नवीनतम स्पर प्रजाति बॉस डेलीसस, टाइडमैन, किंगरौड, स्कारलैड रैड, रैडचीफ, रैड डैलीसस तथा सेब गाला की कल्मों का रोपण कार्य किया गया था। मुख्य उद्यान अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि दिसम्बर 2023 में इस उद्यान से लगभग 40 हजार सेब पौध बिक्री हेतु तैयार हो जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इस नवीनतम प्रजाति के इन पौधों को जनपद के विकासखण्ड धारी, ओखलकांडा व रामगढ़ के सेब उत्पादकों को उनकी मांग के अनुसार उपलब्ध कराया जाएगा। सिंह ने बताया कि इन सेब के पौधों में बढ़वार के साथ ही पैदावार भी अच्छी होती है। इससे कृषकों की आय में इजाफा होगा। उन्होंने बताया कि पौधे रूट स्टाक पर आधारित होने के कारण इन्हें उन स्थानों पर रोपित किया जा सकता है, जहां सिंचाई की सुविधा नहीं है। स्टाक प्रजाति के सेब की जड़ें भूमि में काफी गहरे स्तर तक जाती हैं, जिससे आवश्यकतानुसार सेब के पौधे भूमि की निचली सतह से पानी की आवश्यकता की पूर्ति कर लेते हैं। उन्होंने बताया कि इन पौधों के उत्पादन से उद्यान विभाग को लगभग 32 लाख रूपये की अतिरिक्त आय प्राप्त होगी।

140820240458 1
Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top