Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2024 04 01 at 09.25.53 jpeg

साथियों के साथ दौड़ रहे दसवीं के छात्र की मौत

खबर शेयर करें

Report ring desk

सितारगंज। सितारगंज में सुबह साथियों के साथ सड़क पर दौड़ रहे 10वीं के छात्र की मौत हो गई। मौत का कारण हार्टअटैक बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दौड़ते समय वह अचानक गिर गया था।
सिसौना निवासी हरीश जोशी का 15 वर्षीय बेटा अनुज जोशी रविवार सुबह अपने दो साथियों के साथ दौड़ रहा था। अचानक वह जमीन पर गिर गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

बताया जाता है कि अनुज दो साथियों के साथ दौड़ रहा था। इस दौरान वह अचानक गिर गया। उन्होंने अनुज की छाती में पंप भी दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।

हरीश जोशी ने बताया कि रोजाना की तरह उनका बेटा अनुज अपने दो साथियों के साथ सुबह दौड़ने गया था। अनुज के शरीर पर किसी प्रकार की चोट का कोई निशान नहीं था। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण साफ हो सकेगा। घर में उसकी बड़ी बहन, माता-पिता और दादा का रो-रोकर बुरा हाल है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top