banshi

जन प्रतिनिधियों का सम्मान नहीं करने वाले अफसरों पर सीएम सख्त

पत्रकार वार्ता में बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत
ऊधम सिंह नगर के डीएम, एसएसपी का तबादला किया

By Naveen Joshi

खटीमा। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि उनकी पार्टी में अंर्तकलह बिल्कुल नहीं है। कुछ अधिकारी जन प्रतिनिधियों का सम्मान नहीं कर रहे थे, उनके लिए सीएम ने सख्त कदम उठाया है, ऊधम सिंह नगर के डीएम और एसएसपी का तबादला कर दिया है। इसके अलावा सिडकुल घोटाले के आरोपियों को भी नहीं बख्शा जाएगा।

पहाड़ जाते वक्त मंडी गेस्ट हाउस में रुके भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि सिडकुल घोटाले पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, जिसने भी घोटाले की फाइल गायब की है, उस पर कार्रवाई की जाएगी। कैबिनेट विस्तार के बाबत पूछे जाने पर भगत ने कहा कि कोरोना महामारी की वजह से कैबिनेट का विस्तार नहीं हो पा रहा है। बावजूद इसके इस पर विचार चल रहा है। फिल्म की शूटिंग के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने की खबर का भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने खंडन किया, बोले यह खबर बिल्कुल गलत है। कांग्रेस को मुद्दा मिला है।

उन्होंने कांग्रेस नेता हरीश रावत और इंदिरा हृदयेश पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस कहती है लोकतंत्र की हत्या हो रही है, लेकिन वास्तविकता यह है कि खुद कांग्रेस में फूट है। नेतृत्व का झगड़ा है। इतिहास गवाह है कि चुनी हुई सरकारों को कांग्रेस ने भंग किया। प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए भगत बोले कि त्रिवेंद्र सरकार कोरोना जैसी महामारी के खिलाफ मजबूती से खड़ी है। विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। इस दौरान विधायक पुष्कर सिंह धामी, नानकमत्ता विस क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष किशोर जोशी, राजपाल सिंह आदि मौजूद थे।

Follow us on Google News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top